मंझनपुर: कौशाम्बी में 27 जुलाई को होगी समीक्षा अधिकारी परीक्षा, डीएम ने मंझनपुर कलेक्ट्रेट में बैठक कर दिए सख्त निर्देश
कौशाम्बी जनपद में 27 जुलाई को होने वाली समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। मंगलवार को समय करीब 3 बजे जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कलेक्ट्रेट स्थित उदयन सभागार में सभी केंद्र व्यवस्थापकों, सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेटों के साथ समीक्षा बैठक की है।