पूरनपुर: नगर में अतिक्रमण के कारण बढ़ी जाम की समस्या, लोग परेशान, कब होगा समाधान
पूरनपुर नगर में अतिक्रमण की समस्या दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। अस्पताल और कोतवाली गेट पर जाम की समस्या बनी रहती हैं। जिससे मरीजों, एंबुलेंस और आम राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अक्सर जाम के कारण आपात स्थिति में भी वाहन समय से नहीं निकल पाते। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पालिका और प्रशासन द्वारा ध्यान न देने पर जाम की समस्या उत्पन्न होती