पूरनपुर: सीएचसी में स्वास्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत शिविर का शुभारंभ
पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने फीता काटकर किया। शिविर में महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की जांच के साथ-साथ आवश्यक परामर्श भी दिया गया। चिकित्सकों की टीम ने रक्तचाप, शुगर, हीमोग्लोबिन सहित अन्य जांचें की गई।