शिवपुरी नगर: जिला अस्पताल में उपचार में लापरवाही के आरोपों का सिविल सर्जन ने किया खंडन, सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराए
शिवपुरी जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के कल मंगलवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में अयोध्या से उज्जैन लौट रहा परिवार घायल हो गया। घायलाें को ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां घायल के उपचार में लापारवाही देखने को मिली, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसका खंडन आज सिविल सर्जन ने करते हुए सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराए हैं।