शिवपुरी नगर: धर्मपुरा के आदिवासी परिवारों ने कलेक्टर को दिया आवेदन, कहा- वन विभाग बेदख़ल करने की कर रहा तैयारी
शिवपुरी जिले के धर्मपुरा गांव में वन विभाग वर्षों से रह रहे 25 से ज्यादा आदिवासी परिवारों को बेदखल करने की तैयारी कर रहा है। इन परिवारों ने कलेक्टर को बताया कि वे पिछले 40-45 सालों से इस जमीन पर झुग्गी-झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं। लक्ष्मण, भानसिंह और ज्ञानसिंह सहित दो दर्जन से ज्यादा आदिवासी परिवारों ने आज वनमंडलाधिकारी और जिलाधिकारी को आवेदन दिया है।