शिवपुरी नगर: एनएच 46 सेसई के पास आवारा मवेशी से टकराई बाइक, युवक घायल, भाजपा नेता ने पहुंचाया अस्पताल
शिवपुरी के एनएच 46 पर एक बाइक सवार आवारा मवेशी से टकरा गया। हादसे के बाद घायल सड़क पर पड़ा रहा। स्थानीय निवासी शेर सिंह बाथम ने डायल 100 और 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। लेकिन कोई भी सहायता मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद शेर सिंह ने भाजपा नेता यशपाल रावत को जानकारी दी। रावत ने अपने बेटे के साथ निजी वाहन से मौके पर पहुंचकर घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया।