शिवपुरी नगर: राजगढ़ गांव: 3 साल पहले करेंट से पति की मौत के बाद विधवा महिला को बच्चों के पालन में हो रही मुश्किल
करैरा तहसील क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली कुसमा बाई आदिवासी ने जानकारी देते हुए बताया की 3 वर्ष पहले उसके पति बलराम आदिवासी की करेंट लगने से मौत हो गई। एवं उसके 3 बच्चे हैं। जिनका अब उसे पालन पोषण करना मुश्किल हो रहा है। जिसको लेकर आज मंगलवार की सुबह साढ़े 11 बजे उसने कलेक्टर को आवेदन देते हुए आर्थिक सहायता देने की मांग की है।