शिवपुरी नगर: शिवपुरी में 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत भारत भक्ति तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन
कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत शिवपुरी शहर में 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत मातृशक्ति महिला समन्वय के नेतृत्व में भव्य भारत भक्ति तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा सोमवार शाम 5 बजे स्थानीय मां राजेश्वरी मंदिर से पूजा-अर्चना के बाद प्रारंभ हुई और माधव चौक चौराहे पर जाकर रात 8 बजे संपन्न हुई।