सिंगरौली: कथित वायरल ऑडियो में 'ठकुरन के पैर धोबत धोबत बाल सफ़ेद होई गए' कह रहीं मंत्री राधा सिंह, कांग्रेस ने कहा-'मांगे माफ़ी'
मप्र शासन की राज्यमंत्री व चितरंगी विधायक श्रीमती राधा सिंह का एक कथित ऑडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे जातिगत टिप्पणी करते सुनाई दे रही हैं। घटनाक्रम दुरदुरा ग्राम पंचायत से जुड़ा बताया जाता है। उक्त आडियो को लेकर कांग्रेस ग्रामीण के जिलाध्यक्ष ने माजन मोड़ स्थित सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता का आयोजन कर वायरल आडियो की निंदा की माफी की मांग की है।