सिंगरौली: मोरवा के कतरिहार से गायब नाबालिगा को छतरपुर से बरामद, आरोपी गिरफ्तार
मोरवा थाना क्षेत्र के ग्राम कतरिहार से गायब हुई 14 वर्षीय नाबालिगा को मोरवा पुलिस ने अंततः 9 महीने की कड़ी मशक्कत के बाद छतरपुर से दस्तयाब कर लिया। पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया का सहारा लेकर छतरपुर के एक युवक ने नाबालिका को अपने प्रेम जाल में फसाया और उसे भगाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसे पुलिस में हिरासत में ले लिया है।