सिंगरौली: अपर कलेक्टर ने 130 आवेदन पत्रों पर की जन सुनवाई, जिले की सभी ग्राम पंचायतों में हुई जन सुनवाई
अपर कलेक्टर श्री पी.के सेन गुप्ता के अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागर में आयोजित जन सुनवाई में जिले के विभिन्न अंचलो से आए 130 आवेदको के द्वारा अपनी समस्याओं से ADM को अवगत कराते हुये अपना आवेदन दिया गया।अपर कलेक्टर के द्वारा सभी आवेदको से उनकी समस्याओं को सुनने के पश्चत जन सुनवाई में उपस्थित अधिकारियो से कई आवेदको की समस्याओं का त्वारित निराकरण कराया गया।