बारादरी थाना क्षेत्र के सिकलापुर में रिश्तेदारी में आए युवक को दबंगों द्वारा जमकर पीटा गया है। मामले की शिकायत थाना पुलिस से की गई है। थाना पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है की मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।