गढ़ी: परतापुर जैन मंदिर के समीप भूखंड पर किए गए अवैध कब्जे पर पुलिस ने कार्रवाई, भूखंड खाली कराया और टिनशेड हटाया
Garhi, Banswara | Jul 10, 2026 गढ़ी थाना क्षेत्र के परतापुर स्थित जैन मंदिर के समीप एक भूखंड पर किए गए कथित अवैध कब्जे के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भूखंड को खाली करा दिया। कार्रवाई के दौरान भूखंड पर बनी दुकान में रखा सामान हटवाया गया। मौके पर बना टिनशेड भी हटा दिया गया।शुक्रवार शाम 5बजे मिली जानकारी अनुसार सल्लोपाट थानाधिकारी नागेंद्रसिंह, गढ़ी थानाधिकारी रमेश मीणा, ने कार्रवाई कि।