अवैध मादक पदार्थ (MDMA व कोकीन) उपलब्ध कराने वाला 1 आरोपी काबू
गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 18 जून । 16 जून को अपराध शाखा सैक्टर-39, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने एक आरोपी को नजदीक इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप सिकंदरपुर, गुरुग्राम से अवैध मादक पदार्थों (MDMA व कोकीन) सहित काबू किया। आरोपी की पहचान तौफीक (उम्र-33 वर्ष) निवासी गांव बैंसी जिला नूंह (हरियाणा) के रूप में हुई है।
उपरोक्त आरोपी के कब्जा से 14.67 ग्राम MDMA व 06.27 ग्राम कोकीन बरामद होने पर आरोपी के खिलाफ थाना डीएलएफ फेज-1, गुरुग्राम में एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।
अपराध शाखा सैक्टर-39, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने आगामी कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में आरोपी तौफीक को अवैध मादक पदार्थ उपलब्ध कराने वाले आरोपी को 17 जून को नजदीक धौला कुआं मेट्रो स्टेशन, दिल्ली से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान कासिम निवासी गांव सिंगार जिला नूंह (हरियाणा) के रूप में हुई है।
पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त आरोपी कासिम ने ही बरामद हुआ अवैध मादक पदार्थ आरोपी तौफीक को दिया था।
आरोपी से अन्य साथी आरोपियों तथा विभिन्न पहलुओं के संबंध में गहनता से पूछताछ की जा रही है। अभियोग का अनुसंधान जारी है।