Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Aap

निवेश के नाम पर 2.53 करोड़ रुपए की साइबर ठगी के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार। कब्जा से 36 मोबाइल फोन, 53 एटीएम कार्ड, 24 पासबुक, 5 चैकबुक, 2 आईपी कैमरा व ठगी में प्रयोग किए गए बैंक खाता में पंजीकृत मोबाइल नंबर बरामद गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 18 जून । 18 मई को पुलिस थाना साइबर अपराध पश्चिम, गुरुग्राम में एक व्यक्ति ने एक शिकायत निवेश (Investment) के नाम पर इससे लगभग 2 करोड़ 53 लाख रुपए की ठगी करने के संबंध में दी। शिकायत पर थाना साइबर पश्चिम, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया। गौरव फोगाट HPS, सहायक पुलिस आयुक्त साइबर, गुरुग्राम के निर्देशानुसार निरीक्षक अमित, प्रबंधक थाना साइबर पूर्व, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में 3 आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान जनक (उम्र-27 वर्ष, शिक्षा-12वीं) निवासी त्रिवेणी अपार्टमेंट, विवेक विहार, दिल्ली, दिनेश कुमार (उम्र-30 वर्ष, शिक्षा-12वीं) निवासी हनुमान चौक, बावल जिला रेवाड़ी (हरियाणा) व पवन कुमार (उम्र-26 वर्ष, शिक्षा-12वीं) निवासी गांव भूथन खुर्द जिला फतेहाबाद (हरियाणा) के रूप में हुई है। पुलिस जांच में ज्ञात हुआ कि शिकायतकर्ता से ठगी गई राशि में से 15 लाख रुपए विभिन्न ट्रांजैक्शनों के माध्यम से एक बैंक खाता में ट्रांसफर कराए गए थे। उपरोक्त बैंक खाता एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के नाम है तथा उक्त खाते में चार मोबाइल नंबर पंजीकृत पाए गए। तकनीकी विश्लेषण के दौरान पता चला कि पंजीकृत चार मोबाइल नंबरों में से एक मोबाइल नंबर दिल्ली के क्षेत्र में सक्रिय था। जिसके बाद साइबर पुलिस गुरुग्राम द्वारा आधुनिक तकनीकी संसाधनों एवं डिजिटल विश्लेषण की सहायता से उपरोक्त आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी अपने अन्य साथियों के निर्देश पर विभिन्न बैंक खातों में प्राप्त ठगी की राशि को अन्य खातों में ट्रांसफर करने का कार्य करते थे। इसके बदले आरोपियों को 25 हजार रुपए सैलरी तथा ठगी गई राशि में से बोनस मिलता था। उपरोक्त आरोपियों का संपर्क अन्य आरोपियों से टेलीग्राम के माध्यम से हुआ था तथा पिछले लगभग 6 महीने से साइबर ठगी की वारदातों में संलिप्त रहे हैं। आरोपियों के कब्जा से 36 मोबाइल फोन, 53 एटीएम कार्ड, विभिन्न बैंकों की 24 पासबुक, 5 चैकबुक, 2 आईपी कैमरा तथा ठगी में प्रयोग किए गए बैंक खाते से संबंधित पंजीकृत मोबाइल नंबर बरामद किए गए हैं। बरामद आईपी कैमरे आमतौर पर सिम बॉक्स एवं साइबर अपराध संबंधी गतिविधियों की निगरानी के लिए प्रयोग किए जाते हैं। आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि इनके अन्य साथियों, साइबर ठगी के नेटवर्क तथा अन्य मामलों में संलिप्तता के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा सके। अभियोग का अनुसंधान जारी है।

Jhajjar, Jhajjar | Jun 18, 2026

MORE NEWS

पुरानी रंजिश के चलते 20 वर्षीय युवक व उसके परिवार के साथ मारपीट व पथराव करने के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार।

आरोपियों के कब्जा से वारदात में प्रयोग 1 मोटरसाइकिल बरामद।

गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 18 जून । पुलिस चौकी अर्जुन नगर, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने पुरानी रंजिश के चलते 20 वर्षीय युवक व उसके परिवार के साथ मारपीट व पथराव करने के मामले में कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

प्राप्त शिकायत के अनुसार 20 वर्षीय युवक ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि दिनांक 17/18 जून की रात्रि लगभग 12 बजकर 30 मिनट पर उसका भाई चिराग अपने घर की ओर जा रहा था। जब वह घर के पास पहुंचा तो 3- 4 मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए 8 -10 युवकों ने उसे घेर लिया तथा पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। झगड़े का शोर सुनकर शिकायतकर्ता, उसकी माता, भाई व अन्य परिजन घर से बाहर आए तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने शिकायतकर्ता के मकान पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे मकान के दरवाजों, खिड़कियों व अन्य सामान को नुकसान पहुंचा। इस दौरान शिकायतकर्ता व उसके परिवार के कई सदस्यों को चोटें आईं तथा आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। प्राप्त शिकायत पर संबंधित धाराओं के तहत पुलिस थाना न्यू कॉलोनी, गुरुग्राम में अभियोग अंकित किया गया।

अभियोग की जांच के दौरान पुलिस चौकी अर्जुन नगर, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए वारदात में संलिप्त 3 आरोपियों को 18 जून को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान आशीष (उम्र 26 वर्ष) निवासी मनोहर नगर, जिला गुरुग्राम (हरियाणा), मोहित उर्फ ठग्गी (उम्र 25 वर्ष) निवासी मनोहर नगर, जिला गुरुग्राम (हरियाणा) तथा रोहन (उम्र 20 वर्ष) निवासी झाड़सा, जिला गुरुग्राम (हरियाणा) के रूप में हुई। आरोपी आशीष व मोहित को मनोहर नगर, गुरुग्राम से तथा आरोपी रोहन को भूतेश्वर मंदिर, गुरुग्राम के पास से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जा से वारदात में प्रयोग की गई 1 मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपियों के एक अन्य साथी की शिकायतकर्ता के भाई चिराग के साथ काफी समय से पुरानी रंजिश चली आ रही थी। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से शिकायतकर्ता के घर पहुंचकर शिकायतकर्ता व उसके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की तथा मकान पर पथराव कर नुकसान पहुंचाया था।

पुलिस टीम द्वारा आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है। अभियोग का अनुसंधान जारी है तथा वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

पुरानी रंजिश के चलते 20 वर्षीय युवक व उसके परिवार के साथ मारपीट व पथराव करने के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार। आरोपियों के कब्जा से वारदात में प्रयोग 1 मोटरसाइकिल बरामद। गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 18 जून । पुलिस चौकी अर्जुन नगर, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने पुरानी रंजिश के चलते 20 वर्षीय युवक व उसके परिवार के साथ मारपीट व पथराव करने के मामले में कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। प्राप्त शिकायत के अनुसार 20 वर्षीय युवक ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि दिनांक 17/18 जून की रात्रि लगभग 12 बजकर 30 मिनट पर उसका भाई चिराग अपने घर की ओर जा रहा था। जब वह घर के पास पहुंचा तो 3- 4 मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए 8 -10 युवकों ने उसे घेर लिया तथा पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। झगड़े का शोर सुनकर शिकायतकर्ता, उसकी माता, भाई व अन्य परिजन घर से बाहर आए तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने शिकायतकर्ता के मकान पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे मकान के दरवाजों, खिड़कियों व अन्य सामान को नुकसान पहुंचा। इस दौरान शिकायतकर्ता व उसके परिवार के कई सदस्यों को चोटें आईं तथा आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। प्राप्त शिकायत पर संबंधित धाराओं के तहत पुलिस थाना न्यू कॉलोनी, गुरुग्राम में अभियोग अंकित किया गया। अभियोग की जांच के दौरान पुलिस चौकी अर्जुन नगर, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए वारदात में संलिप्त 3 आरोपियों को 18 जून को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान आशीष (उम्र 26 वर्ष) निवासी मनोहर नगर, जिला गुरुग्राम (हरियाणा), मोहित उर्फ ठग्गी (उम्र 25 वर्ष) निवासी मनोहर नगर, जिला गुरुग्राम (हरियाणा) तथा रोहन (उम्र 20 वर्ष) निवासी झाड़सा, जिला गुरुग्राम (हरियाणा) के रूप में हुई। आरोपी आशीष व मोहित को मनोहर नगर, गुरुग्राम से तथा आरोपी रोहन को भूतेश्वर मंदिर, गुरुग्राम के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जा से वारदात में प्रयोग की गई 1 मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपियों के एक अन्य साथी की शिकायतकर्ता के भाई चिराग के साथ काफी समय से पुरानी रंजिश चली आ रही थी। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से शिकायतकर्ता के घर पहुंचकर शिकायतकर्ता व उसके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की तथा मकान पर पथराव कर नुकसान पहुंचाया था। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है। अभियोग का अनुसंधान जारी है तथा वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Jhajjar, Jhajjar | Jun 18, 2026

अवैध मादक पदार्थ (MDMA व कोकीन) उपलब्ध कराने वाला 1 आरोपी काबू

गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 18 जून । 16 जून को अपराध शाखा सैक्टर-39, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने एक आरोपी को नजदीक इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप सिकंदरपुर, गुरुग्राम से अवैध मादक पदार्थों (MDMA व कोकीन) सहित काबू किया। आरोपी की पहचान तौफीक (उम्र-33 वर्ष) निवासी गांव बैंसी जिला नूंह (हरियाणा) के रूप में हुई है।

उपरोक्त आरोपी के कब्जा से 14.67 ग्राम MDMA व 06.27 ग्राम कोकीन बरामद होने पर आरोपी के खिलाफ थाना डीएलएफ फेज-1, गुरुग्राम में एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।

अपराध शाखा सैक्टर-39, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने आगामी कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में आरोपी तौफीक को अवैध मादक पदार्थ उपलब्ध कराने वाले आरोपी को 17 जून को नजदीक धौला कुआं मेट्रो स्टेशन, दिल्ली से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान कासिम निवासी गांव सिंगार जिला नूंह (हरियाणा) के रूप में हुई है। 

पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त आरोपी कासिम ने ही बरामद हुआ अवैध मादक पदार्थ आरोपी तौफीक को दिया था।

आरोपी से अन्य साथी आरोपियों तथा विभिन्न पहलुओं के संबंध में गहनता से पूछताछ की जा रही है। अभियोग का अनुसंधान जारी है।

अवैध मादक पदार्थ (MDMA व कोकीन) उपलब्ध कराने वाला 1 आरोपी काबू गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 18 जून । 16 जून को अपराध शाखा सैक्टर-39, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने एक आरोपी को नजदीक इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप सिकंदरपुर, गुरुग्राम से अवैध मादक पदार्थों (MDMA व कोकीन) सहित काबू किया। आरोपी की पहचान तौफीक (उम्र-33 वर्ष) निवासी गांव बैंसी जिला नूंह (हरियाणा) के रूप में हुई है। उपरोक्त आरोपी के कब्जा से 14.67 ग्राम MDMA व 06.27 ग्राम कोकीन बरामद होने पर आरोपी के खिलाफ थाना डीएलएफ फेज-1, गुरुग्राम में एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया। अपराध शाखा सैक्टर-39, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने आगामी कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में आरोपी तौफीक को अवैध मादक पदार्थ उपलब्ध कराने वाले आरोपी को 17 जून को नजदीक धौला कुआं मेट्रो स्टेशन, दिल्ली से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान कासिम निवासी गांव सिंगार जिला नूंह (हरियाणा) के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त आरोपी कासिम ने ही बरामद हुआ अवैध मादक पदार्थ आरोपी तौफीक को दिया था। आरोपी से अन्य साथी आरोपियों तथा विभिन्न पहलुओं के संबंध में गहनता से पूछताछ की जा रही है। अभियोग का अनुसंधान जारी है।

Jhajjar, Jhajjar | Jun 18, 2026

बैंक खाते की एफ.डी. से ₹8 लाख की अनधिकृत निकासी कर धोखाधड़ी करने वाले साइबर अपराधियों को बैंक खाता उपलब्ध कराने वाला 1 आरोपी गिरफ्तार।

गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 17 जून । 25 फरवरी को एक व्यक्ति ने थाना साइबर अपराध पश्चिम, गुरुग्राम में शिकायत दी कि उसके बैंक खाते की एफ.डी. से उसकी जानकारी एवं अनुमति के बिना चार अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 8 लाख रुपए की राशि की अनधिकृत निकासी कर धोखाधड़ी की गई है। प्राप्त शिकायत पर थाना साइबर अपराध पश्चिम, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।

थाना साइबर अपराध पश्चिम, गुरुग्राम के एएसआई संदीप ने पुलिस टीम के साथ कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में तकनीकी साक्ष्यों एवं जांच के आधार पर अभियोग में संलिप्त 1 आरोपी को 16 जून को दिल्ली से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान विक्की गुप्ता निवासी मंडोली एक्सटेंशन, उत्तर-पूर्वी दिल्ली के रूप में हुई है।

पुलिस जांच में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त अभियोग में ठगी गई राशि में से चार लाख रुपये जिस बैंक खाता में आए थे वह बैंक खाता आरोपी विक्की गुप्ता के नाम था। उपरोक्त आरोपी ने अपना बैंक खाता अन्य व्यक्तियों को 40 हजार रुपए में उपलब्ध/बेचा था, जिसके माध्यम से साइबर धोखाधड़ी से संबंधित राशि का लेन-देन किया गया। 

पुलिस टीम द्वारा आरोपी से इस मामले तथा अन्य साइबर धोखाधड़ी के मामलों में उसकी संलिप्तता, बैंक खातों के उपयोग, लेन-देन तथा अन्य सह-आरोपियों के संबंध में गहनता से पूछताछ की जा रही है।

नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जाएगी। अभियोग का अनुसंधान जारी है।

बैंक खाते की एफ.डी. से ₹8 लाख की अनधिकृत निकासी कर धोखाधड़ी करने वाले साइबर अपराधियों को बैंक खाता उपलब्ध कराने वाला 1 आरोपी गिरफ्तार। गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 17 जून । 25 फरवरी को एक व्यक्ति ने थाना साइबर अपराध पश्चिम, गुरुग्राम में शिकायत दी कि उसके बैंक खाते की एफ.डी. से उसकी जानकारी एवं अनुमति के बिना चार अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 8 लाख रुपए की राशि की अनधिकृत निकासी कर धोखाधड़ी की गई है। प्राप्त शिकायत पर थाना साइबर अपराध पश्चिम, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया। थाना साइबर अपराध पश्चिम, गुरुग्राम के एएसआई संदीप ने पुलिस टीम के साथ कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में तकनीकी साक्ष्यों एवं जांच के आधार पर अभियोग में संलिप्त 1 आरोपी को 16 जून को दिल्ली से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान विक्की गुप्ता निवासी मंडोली एक्सटेंशन, उत्तर-पूर्वी दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस जांच में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त अभियोग में ठगी गई राशि में से चार लाख रुपये जिस बैंक खाता में आए थे वह बैंक खाता आरोपी विक्की गुप्ता के नाम था। उपरोक्त आरोपी ने अपना बैंक खाता अन्य व्यक्तियों को 40 हजार रुपए में उपलब्ध/बेचा था, जिसके माध्यम से साइबर धोखाधड़ी से संबंधित राशि का लेन-देन किया गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी से इस मामले तथा अन्य साइबर धोखाधड़ी के मामलों में उसकी संलिप्तता, बैंक खातों के उपयोग, लेन-देन तथा अन्य सह-आरोपियों के संबंध में गहनता से पूछताछ की जा रही है। नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जाएगी। अभियोग का अनुसंधान जारी है।

Jhajjar, Jhajjar | Jun 17, 2026