पश्चिमी सिंहभूम जिले को नक्सलवाद से मुक्त किए जाने की जिला पुलिस की घोषणा को कांग्रेस जिला प्रवक्ता-सह-महासचिव त्रिशानु राय ने ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है। उन्होंने करीब तीन दशक से नक्सलवाद की चुनौती से जूझ रहे जिले के लिए इसे शांति और विकास के नए दौर की शुरुआत बताया।