गोविंदगढ़: बगड राजपूत में सड़क किनारे मृत गोवंश पटकने पर हुआ बवाल, हिंदू संगठनों ने नगर परिषद की गाड़ियों को रुकवाया
रामगढ़ उपखंड के बगड तिराया थाना क्षेत्र में मंगलवार को दोपहर दो बजे बगड राजपूत गांव के पास सड़क किनारे मृत गोवंश पड़े मिलने से माहौल गरमा गया। आरोप है कि नगर परिषद की गाड़ियों में कूड़े के साथ मृत गोवंशों को भरकर सड़क किनारे पटक दिया गया। सूचना मिलते ही विश्व हिंदू परिषद और गोरक्षक दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और नगर निगम खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।