गोविंदगढ़: गोविंदगढ़ क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर में बेहोशी की हालत में मिली थी
गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के भैंसड़ावत गांव में बुधवार देर शाम एक 19 वर्षीय विवाहिता अपने घर में बेहोशी की हालत में मिली। परिजन उसे गोविंदगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एएसआई तेजराम ने बताया कि भैंसड़ावत निवासी निशा पत्नी बलराम की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु की सूचना मिली थी।