काको: अमथुआ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
Kako, Jehanabad | Jul 13, 2026 जहानाबाद के काको थाना क्षेत्र के डेढ़सैया निवासी सुधीर कुमार अमथुआ के पास सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों और परिजनों ने घायल को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।