पति बना हैवान! नवविवाहिता को जिंदा जलाने की कोशिश, मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने का आरोप
जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नवविवाहिता को कथित रूप से जिंदा जलाने की कोशिश की गई। आरोप है कि पति ने पत्नी के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई।
घटना कोंच के मोहल्ला नया पटेल नगर की है। आग की लपटों में घिरी महिला को परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि महिला की शादी करीब एक वर्ष पहले हुई थी।
परिजनों और पीड़िता के अनुसार, शादी के बाद से पति की दूसरी महिलाओं से बातचीत को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। इसी विवाद ने कथित रूप से इतना भयावह रूप ले लिया कि पति ने पत्नी को आग के हवाले कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस पीड़िता और परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
फिलहाल गंभीर रूप से झुलसी नवविवाहिता अस्पताल में भर्ती है।जबकि पुलिस पूरे मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
Jalaun, Jalaun | Jun 22, 2026