डंपर ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार हुआ घायल
कालपी रोड पर रोडवेज बस डिपो के पास का है मामला
बताया जा रहा है कि ट्रक काफी रफ्तार में था और ट्रक में पीछे कोई नंबर भी नहीं था
घायल का उपचार कराया गया हालांकि अभी तक इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई।
यदि किसी बाइक में भी नंबर नहीं हो तो उसका चालान काटने में पुलिस को देर नहीं लगती और यहां भारी वाहन सड़क पर बगैर नंबर के दौड़ रहे हैं।
अब इसमें जिम्मेदारों की मिलीभगत कहें या फिर अनदेखी, लेकिन लापरवाही में कोई कसर नहीं है, आए दिन इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं और कई बार लोगों की जान भी चली जाती है और फिर बगैर नंबर के सड़क पर दौड़ रहे उस वाहन का पता लगाना भी मुश्किल हो जाता है।
जनपद में यह स्थिति तब है जब जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय स्वयं सड़क सुरक्षा पर विशेष नजर रखते हैं। और समय-समय पर बैठक कर एआरटीओ, ट्रैफिक पुलिस आदि अधिकारियों को सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन कराने हेतु निर्देशित करते रहते हैं।
कहने के लिए जनपद में दो एआरटीओ प्रवर्तन अधिकारी कार्यरत है। लेकिन उसके बाद भी अवैध परिवहन पर रोक नहीं लग पा रही है।
Jalaun, Jalaun | Jun 25, 2026