अरेराज पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग अलग जगहों से दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया। नगर पंचायत के बारवां वार्ड 12 मे पूर्व मे गन्ना के खेत से मिले एक विवाहिता के शव मामले मे बेतिया जिला के शनिचरी थाना क्षेत्र से आरोपी पति झुन्ना शर्मा को गिरफ्तार किया। वही हरदिया वार्ड 4 से नवकिशोर पान्डेय को गिरफ्तार किया।