मोतिहारी: सदर अनुमंडल क्षेत्र के अपात्र लाभुकों को 30 सितंबर तक वापस करने होंगे राशन कार्ड, अन्यथा सरकारी दर से होगी वसूली
अपात्र लाभुक अपना राशन कार्ड सदर कार्यालय मोतिहारी में सरेंडर कर दें,अन्यथा उठाव किए गए राशन की सरकारी दर से वसूली होगी। यह आदेश सदर एसडीओ ने जारी किया है।आगामी 30 सितंबर तक जितने भी अपात्र लाभुक हैं,उन्हें राशन कार्ड वापस करने को कहा गया है। ऐसा नहीं करने वालों लाभुकों से उठाव किए गए राशन की सरकारी दर से वसूली की जायेगी।सदर अनुमंडल में 2,24,935 हैं धारक है|