मोतिहारी: मलाही पुलिस ने मलाही बड़ा बाजार से एक महिला तस्कर को किया गिरफ्तार
मलाही पुलिस ने मलाही बड़ा बाजार से एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। उक्त महिला तस्कर पूर्व में शराब बरामदगी के दौरान शराब छोड़कर भाग निकली थी। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी पर घर से गिरफ्तार किया है। प्रभारी थाना अध्यक्ष ने बताया कि पूर्व में महिला के घर के बगल से 35 पीस अंग्रेजी शराब बरामद किया गया था।