मोतिहारी: जिला के ढाका भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यशाला को विधायक पवन जायसवाल ने किया संबोधित
पूर्वी चंपारण जिला के ढाका भाजपा कार्यालय में सदस्यता अभियान को लेकर आयोजित कार्यशाला को ढाका विधायक पवन जायसवाल ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा कि प्रत्येक बूथ पर 200-200 राष्ट्र प्रेमी लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलानी है। कार्यक्रम में क्षेत्र के अन्य नेता एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।