मोतिहारी: शहर के चांदमारी कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के कार्यालय में हुई बैठक, 5 सितम्बर को देंगे धरना
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) पूर्वी चंपारण मोतिहारी आगामी 5 सितंबर को मोतिहारी शहर के कचहरी चौक स्थित अंबेडकर गोलंबर के समीप केंद्र एवं राज्य सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ धरना देगी।उक्त निर्णय पार्टी कार्यालय चांदमारी मोतीहारी में आयोजित जिला सचिव मंडल के बैठक में लिया गया।