गुरूर: कनेरी में गांजा तस्करी के आरोपी को बचाने के दौरान पुलिस टीम पर हमला, 21 लोगों पर एफआईआर दर्ज
Gurur, Balod | Jul 9, 2026 गुरुर ब्लॉक के पुरूर थाना क्षेत्र के ग्राम कनेरी मनेरीपारा में गांजा तस्करी के एक आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला करने और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में 6 नामजद आरोपियों समेत 15 अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।