रक्षा बंधन को लेकर मिर्जापुर पुलिस का सघन वाहन चेकिंग अभियान, 30 वाहन सीज
सहारनपुर। आगामी रक्षाबंधन पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सहारनपुर पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों की चेकिंग का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना मिर्जापुर पुलिस ने गाड़ा तिराहा पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बेहट के निकट पर्यवेक्षण में नवांगतुक थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गाड़ा तिराहा मिर्जापुर पर वाहनों की गहनता से जांच की।
चेकिंग के दौरान पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 30 वाहनों को सीज किया। वहीं तेज आवाज एवं पटाखे जैसी आवाज करने वाली बुलेट मोटरसाइकिल के चालक के विरुद्ध थाना मिर्जापुर में मु0अ0सं0 261/2026, धारा 270/281 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आगामी त्योहारों को देखते हुए वाहन चेकिंग और संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी का अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस का उद्देश्य यातायात व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
चेकिंग अभियान में शामिल पुलिस टीम:
थाना प्रभारी विनोद कुमार, उपनिरीक्षक मुकेश सोलंकी, उपनिरीक्षक ओमपाल सिंह, उपनिरीक्षक अवशेष भाटी सहित थाना मिर्जापुर के मुख्य आरक्षी एवं आरक्षी मौजूद रहे।
Behat, Saharanpur | Aug 26, 2026