फरीदपुर: ‘मुझसे गलती हो गई’... 17 वर्षीय नाबालिग हत्या के प्रयास के केस में पुलिस संरक्षण में
भुता थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने वांछित 17 वर्षीय बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लिया है। पुलिस के मुताबिक 20 जून को डबरी गांव में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट हुई थी। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच के दौरान हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराएं बढ़ाई गईं। बुधवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर इस्माइलपुर के नत्थू रम्पुरा चौराहे