जालौन: रेंढर पुलिस को बड़ी सफलता, तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
जालौन, 22 अक्टूबर 2026 : थाना रेंढर पुलिस ने निरोधात्मक अभियान के तहत एक अभियुक्त को अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद रावत के निर्देशन में 21/22 अक्टूबर की रात उ0नि0 ओम सिंह की टीम ने कार्रवाई की। अभियुक्त अमित कुमार (36) पुत्र स्व0 माता प्रसाद, निवासी बघौरा, उरई को ग्राम भेदपुरा थाना रेंढर स्थित उसके ससुराल से पकड़ा गया। पत्नी प्रियंका की सूचना पर कमरे में तखत पर बैठे मिले।
मौके से 01 अदद तमंचा 315 बोर और 02 अदद जिंदा कारतूस बरामद हुए। थाना रेंढर पर मु0अ0सं0 99/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई जारी है!!