जालौन: मूर्ति विसर्जन में आगे निकलने की होड़ बनी विवाद की वजह, लोना रोड पर दो गुटों में चले लात-घूंसे
विसर्जन यात्रा के दौरान सड़क पर मारपीट से मची अफरा-तफरी, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर उठे सवाल
जालौन। मूर्ति विसर्जन यात्रा के दौरान लोना रोड पर आगे निकलने की होड़ को लेकर दो गुटों के बीच विवाद हो गया। पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। सड़क पर दोनों ओर से लात-घूंसे चलने लगे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है कि विसर्जन यात्रा के दौरान आगे निकलने को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे। वाहनों की आवाजाही के बीच शुरू हुआ विवाद धीरे-धीरे बढ़ता चला गया और फिर सड़क पर मारपीट होने लगी। धार्मिक आयोजन के दौरान हुई इस घटना से मौके पर मौजूद लोगों में हलचल मच गई।