आगामी विधान परिषद (MLC) चुनावों को पूरी तरह से निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस लाइन उरई में जिलाधिकारी श्री समीर व पुलिस अधीक्षक जालौन श्री सुरेश चन्द्र रावत एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री डॉ. ईशान सोनी की संयुक्त अध्यक्षता में पुलिस बल व संबंधित अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान अधिकारियों द्वारा मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने, मतदाताओं की चेकिंग व फ्रिस्किंग में पूरी तरह सतर्कता बरतने तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए गए। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह भयमुक्त, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना है।