कासगंज : कमीशन के कथित खेल पर सरकार से सवाल... पटियाली BDO के वायरल वीडियो ने खोली पूरे उत्तर प्रदेश के सिस्टम की पोल? योगी सरकार में जवाबदेही कहां?
वायरल वीडियो में कथित बयान...“10% मिलता है 3, 4% बाँट कर आता हूँ फिर मुझे बचता है, क्या करूं सिस्टम बना हुआ है BDO अलग, DDO, DM ओर CDO अलग है... पूरा एक दे जाना एक से कम मत देना, मक्कारी मत करना, और नेता गिरी करना मत... मक्कारी करने वालों की मैया...खोद दूंगा...जेल जाएंगे सब ! कथित भ्रष्टाचारी BDO का वीडियो वायरल, पूरा प्रशासन कटघरे में ?” पटियाली BDO संजीव कुमार से जुड़े इस वीडियो ने सरकारी योजनाओं और प्रशासनिक निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
कथित बयान में DM, CDO और DDO का जिक्र होने से प्रशासनिक जवाबदेही पर सवाल उठ रहे हैं। क्या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत वीडियो की निष्पक्ष जांच होगी और दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई होगी? वीडियो की सत्यता और अधिकारियों की भूमिका जांच से ही स्पष्ट होगी। जनता को जवाब चाहिए, क्या प्रशासन जांच को अंजाम तक पहुंचाकर कार्यवाही की जानकारी सार्वजनिक करेगा ?