कुरावली: कुरावली क्षेत्र निवासी घायल इरफान की आगरा में अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई मौत
एक सप्ताह पहले घिरोर मार्ग पर औंछा थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल 45 वर्षीय व्यक्ति इरफान की 7 दिन बाद आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं दूसरे घायल वृद्ध का उपचार चल रहा है। वही गमगीन माहौल में इरफान का अंतिम संस्कार करने का काम किया गया है।