रसड़ा: रसड़ा में विवाहिता को पति और ससुराल वालों ने पीटा, जेवर छीनकर स्टेशन पर छोड़ा, दहेज उत्पीड़न के खिलाफ चार पर मुकदमा दर्ज
Rasra, Ballia | Dec 3, 2025 रसड़ा में दहेज लोभियों की यातना झेल रही एक विवाहिता की ससुराल वालों ने पिटाई कर जेवर छीन लिया और स्टेशन पर छोड़ दिया। मोहल्ला उत्तर पट्टी की नूसरत कैयूम ने बुधवार की शाम 6 बजे बताया कि शादी के बाद से ही ससुरवालों द्वारा बाइक की मांग की जा रही थी और इसके लिए उसके पति सईद अहमद और उसके परिजन उन्हें लगातार प्रताड़ित करते रहे।