ज्ञानपुर: औराई थाना क्षेत्र के सेउर में युवक की हत्या मामले में एसपी ने कहा, जल्द होगा मामले का खुलासा
भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र अंतर्गत सेउर में युवक शिवम सरोज की हुई हत्या के मामले में भदोही एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है जल्द ही हम इस घटना का खुलासा कर देंगे। माना जा रहा है कि पुलिस के हाथ महत्वपूर्ण सुराग लगे हैं जिससे इस घटना का खुलासा जल्द हो जाएगा।