ज्ञानपुर: ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के महदवा में एक महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के महदवा गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां 40 वर्षीय सुषमा सिंह पत्नी राम सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि सुबह छह बजे परिजनों ने देखा तो कमरे में पंखे के सहारे सुषमा फांसी के फंदे से लटक रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।