ज्ञानपुर: ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के अलुवा में तलब में डूबने से युवक की हुई मौत
कोतवाली क्षेत्र के अलुआ गांव में रविवार सुबह भैंस चराने गए युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। गांव निवासी योगेंद्र यादव का 20 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार यादव सुबह करीब नौ बजे भैंस लेकर चराने निकला था। तालाब किनारे भैंस छोड़कर वह नहाने लगा, इसी दौरान गहरे पानी में चला गया और डूब गया। शोर सुनकर लोग पहुंचे लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।