ज्ञानपुर: ज्ञानपुर नगर में बंद कमरे में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
ज्ञानपुर नगर स्थित कुंवरगंज मोहल्ले में रविवार रात लगभग 8 बजे 26 वर्षीय प्रतीक चौधरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह मकान की दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे में गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। एंगल के सहारे फंदा बनाकर जान दे दी। काफी देर तक बाहर न निकलने पर परिजनों ने झरोखे से देखा तो प्रतीक फंदे से झूलता मिला। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।