कुंडा: ईंट भट्ठा मजदूर के बेटे ने यूपी बोर्ड में चौथा स्थान पाया, बाबागंज के मां भगौती इंटरमीडिएट कॉलेज में मनाया गया जश्न
बाबागंज के मां भगौती इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्र सत्यम यादव ने गुरुवार शाम 4 बजे घोषित हाईस्कूल परीक्षा में प्रदेश की मेरिट सूची में चौथा स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। ईंट भट्ठा मजदूर के बेटे सत्यम ने अपनी सफलता का श्रेय 7-8 घंटे की सेल्फ स्टडी और शिक्षकों को दिया। उनका लक्ष्य भविष्य में IIT-JEE क्रैक करना है। विद्यालय परिवार ने मिठाई खिलाकर मेधाव