लखीसराय: किऊल नदी में विष्णु महायज्ञ: उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भक्तिमय हुआ माहौल
लखीसराय। नया बाजार किऊल नदी तट पर आयोजित श्री श्री 1008 विष्णु महायज्ञ को लेकर गुरुवार की पूर्वाह्न 10:00 बजे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। यज्ञ मंडप परिसर में सुबह से ही भक्तों का आना-जाना लगा रहा।महायज्ञ में शामिल होने के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर पूजा अर्चना की तथा सुख समृद्धि की कामना की।