भुसावर: खेड़लीमोड़ पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को किया गिरफ्तार
सोमवार शाम करीब 7:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार थाना खेडलीमोड़ पुलिस को गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि पथैना और नारौली नहर के किनारे एक संदिग्ध युवक अवैध हथियार के साथ घूम रहा है। इस पर थानाधिकारी बलराम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जहां एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। घेराबंदी कर उसे पकड़ने के बाद उसकी तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से एक कट्टा