भुसावर: भुसावर इलाके में पति ने मजदूरी करके पत्नी को बनाया सरकारी टीचर, पत्नी ने साथ रहने से किया इंकार, DM से लगाई गुहार
रविवार शाम 7 बजे मिली जानकारी के अनुसार भुसावर क्षेत्र से एक चौंकाने वाला पारिवारिक विवाद सामने आया है। सलेमपुर खुर्द निवासी अनूप कुमार का आरोप है कि उसने मजदूरी कर अपनी पत्नी को पढ़ाया, कोचिंग कराई, मोबाइल दिलाया और शिक्षक भर्ती की तैयारी करवाई। अब जब पत्नी की नौकरी लग गई, तो उसने साथ रहने से मना कर दिया और दस्तावेजों में खुद को अविवाहित बताया।