केन्द्रीय मंत्री ने ग्राम सेमरी शाहबाद में किया स्कूल के जीर्णोद्धार कार्यो का किया लोकार्पण
--
केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा शुक्रवार को ग्राम सेमरी शाहवाद में नवीन ग्राम चौपाल एवं शासकीय माध्यमिक विद्यालय के जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण किया गया। केन्द्रीय मंत्री द्वारा लगभग 23.58 लाख रूपये की लागत से पूर्ण हुए जीर्णोद्वार कार्यो का लोकार्पण किया। उन्होंने विद्यालय में स्थापित 01.5 लाख रूपये की लागत वाले आधुनिक डिजीटल बोर्ड तथा 05 किलोवाट क्षमता वाले सौर ऊर्जा संयंत्र का भी शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम सामान्य कार्यक्रम नही है,यह हमें 100 पूर्व की याद दिलाता है। नवीन ग्राम चौपाल का उद्घाटन करते हुए पूर्वजों की याद दिलाता है। पहले गांव में ग्राम चौपाल हुआ करती थी,जिसमें गांव के बुजूर्ग,महिला एवं नौजवान तथा मंडली एक साथ एकत्रित होते थे। उनमें कोई दुर्व्यहार नही होता था। वही दृश्य इस चौपाल के उद्घाटन कार्यक्रम में देखने को मिला। जिसमें भजन मंडली द्वारा भजन कीर्तन कर स्वागत किया गया। उन्होंने माध्यमिक शाला के उन्नयन कार्य की सराहना करते हुए अत्यानुधिक सुविधाओं को इस परिसर में निर्मित कर जीर्णोद्वारा किया गया है। एक-एक कक्ष बच्चों की पढ़ाई की सुविधा के हिसाब से तैयार कराया गया है। सौर ऊर्जा के माध्यम से स्वंय की बिजली के माध्यम से स्कूल जगमगायेगा। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीव्ही कैमरे भी लगाये गये है। मैं सभी विद्यार्थियों से बेहतर पढ़ाई के लिए आव्हान करता हॅू। साथ ही ग्राम के सरंपच,सचिव एवं स्कूल प्रबंधन की इस पहल का सम्मान करता हॅू। कार्यक्रम में चंदेरी विधायक श्री जगन्नाथ सिंह रघुवंशी,भाजपा जिला अध्यक्ष श्री आलोक तिवारी,कलेक्टर श्री साकेत मालवीय,पुलिस अधीक्षक श्री राजीव कुमार मिश्रा,पूर्व विधायक श्री जजपाल सिंह जज्जी,श्री लड्डूराम कोरी,श्री गजराम सिंह यादव,जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शीला जाटव,मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री शैलेन्द्र यादव सहित जनप्रतिनिधिगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
#AshokNagar