भारत का स्वर्णिम भविष्य पीएम स्वनिधि के हितग्राहियों के हाथों में-केन्द्रीय मंत्री
केन्द्रीय मंत्री ने किया पीएम स्वनिधि के हितग्राहियों से किया संवाद
--
भारत का स्वर्णिम भविष्य प्रधानमंत्री स्वनिधि के हितग्राहियों के हाथों में है। ऐसी हस्तियों से मुलाकात कर मन एवं ह्दय से खुशी होती है। यह बात शु्क्रवार को केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जिला मुख्यालय अशोकनगर के तुलसी सरोवर तालाब के समीप आयोजित पीएम स्वनिधि के हितग्राहियों से संवाद कार्यक्रम में कही।
कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने कहा कि पीएम स्वनिधि के हितग्राहियों ने जो कहानी सुनाई है,उसमें परिश्रम,मेहनत,ईमानदारी की झलक मिलती है। यह उनकी सबसे बडी पूंजी है। श्रम,मेहनत एवं परिश्रम की एक-एक बूंद से उन्होंने अपने सपने को साकार किया है। जिसके माध्यम से उन्होंने अपनी प्रगति के मार्ग को प्रशस्त किया है। उन्होंने कहा कि पहले इन हितग्राहियों को किसी ने नही पूजा,उन्हें प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पूजा है। पिछले 12 वर्षो में एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के मार्ग को प्रशस्त करते हुए मानव जीवन को परिवर्तित कराया है। उन्होंने स्वास्थ्य के लिए आयुष्मान कार्ड धारियों को 05 लाख रूपये तक का नि:शुल्क इलाज की व्यवस्था कराई गई है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से पिछले 10 वर्षो में 04 करोड़ पक्के घरों की सौगात हितग्राहियों को दी गई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अंतर्गत महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाने हेतु गैस कनेक्शन उपलब्ध कराये गये है।
हितग्राहियों से किया संवाद
-
कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के हितग्राही नीलम सिंह अहिरवार,नरेन्द्र अहिरवार,अब्दुल खान,कलाबाई कुशवाह,वीरेन्द्र सिंह अहिरवार से सीधा संवाद स्थापित कर पीएम स्वनिधि से लिये गये ऋण तथा अपने व्यवसाय के बारे में विस्तार से जानकारी ली। हितग्राहियों द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी,मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव तथा केन्द्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार व्यक्त किया गया।
पीएम स्वनिधि योजनान्तर्गत 50 हजार रूपये के ऋण हेतु चयनित हितग्राहियों को किया चेक का वितरण
कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया द्वारा पीएम स्वनिधि योजनान्तर्गत पात्र चयनित 04 हितग्राहियों गुड्डी बाई,हेमलता कुशवाह,मुकेश सेन तथा प्रदीप कुमार बलिया को 50-50 हजार रूपये की ऋण राशि के चैक प्रदान किये गये।
कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष श्री नीरज मनोरिया,नगरपालिका उपाध्यक्ष श्रीमती रीना मनोज शर्मा,पूर्व विधायक श्री जजपाल सिंह जज्जी,कलेक्टर श्री साकेत मालवीय,पुलिस अधीक्षक श्री राजीव कुमार मिश्रा,पार्षदगण एवं बडी संख्या में हितग्राहीगण उपस्थित रहे।
#AshokNagar