गिरिडीह: करमुटांड़ में महिला को जहर देकर मारने की कोशिश, ससुराल वालों पर आरोप, महिला का इलाज जारी
बेंगाबाद के करमुटांड़ में कौशल्या देवी को जहर देकर मारने की कोशिश का आरोप ससुराल वालों पर लग रहा है। रविवार रात 10 बजे रात महिला का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था। मनोज दास की पत्नी कौशल्या देवी के साथ ससुराल में हमेशा मारपीट होती थी। इस बार पति को किसी महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा और विरोध किया।