गिरिडीह: बरगंडा रोड पर जिला अधिवक्ता संघ के महासचिव चुन्नू कांत ने इफ्तार पार्टी का आयोजन किया
जिला अधिवक्ता संघ के महासचिव चुन्नू कांत की ओर से रविवार को 6 बजे से बरगंडा रोड के एक भवन में इफ्तार पार्टी का एहतमाम किया गया।यहां रमजान के मुकद्दस महीने को लेकर जिला अधिवक्ता संघ के महासचिव चुनूकांत की ओर से इफ्तार पार्टी का आयोजन हुआ।इस दावत ए इफ्तार में काफी संख्या में अधिवक्ता रोजेदारों व शहर के गणमान्य लोग शरीक हुए।