छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में 'ऑपरेशन क्लीन' के तहत आबकारी विभाग की संभागीय उड़नदस्ता टीम ने सीतापुर के तपेश्वरी गोड़ा मैदान से कुख्यात तस्कर संजय विश्वकर्मा को रंगे हाथ दबोच लिया। टीम ने घेराबंदी कर आरोपी के कब्जे से 14,000 से अधिक स्पास्मो, नाइट्रोसम, एलप्रास टेबलेट्स और प्रतिबंधित कफ सिरप का भारी जखीरा बरामद किया, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग ₹6 लाख आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की गई है।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह खेप झारखंड के गढ़वा से मुख्य सरगना अनमोल गुप्ता के इशारे पर मंगाई गई थी, जो सोशल मीडिया ग्रुप्स और कोडवर्ड के जरिए युवाओं व नाबालिगों में नशे का जाल फैला रहा था। कार्रवाई की भनक लगते ही मुख्य सरगना अनमोल गुप्ता फरार होने में कामयाब रहा। इस बड़ी जब्ती के बाद अब पूरे क्षेत्र में यह तीखा सवाल गूंज रहा है कि युवाओं की जिंदगी बर्बाद करने वाला मुख्य सरगना कब कानून के शिकंजे में आएगा?
#Surguja #Sitapur #CrimeNews #OperationClean #ExciseDepartment #DrugBust #ChhattisgarhNews #NDPS #YouthAwareness #BreakingNews #FatafatNews