स्मार्ट क्लास, गर्ल्स वॉशरूम में सैनिटरी पैड मशीन और शौचालयों की सफाई की उठाई मांग
श्रीनगर। विश्वविद्यालय की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर छात्रम छात्र संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति एवं कुलसचिव को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रत्येक कक्षा को स्मार्ट क्लास बनाने, प्रत्येक गर्ल्स वॉशरूम में सैनिटरी पैड मशीन लगाने तथा शौचालयों की नियमित एवं बेहतर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई।
छात्रम छात्र संगठन ने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल के साथ आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराया जाना जरूरी है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से मांगों पर सकारात्मक आश्वासन दिया गया। संगठन ने उम्मीद जताई कि विश्वविद्यालय प्रशासन इन समस्याओं पर जल्द कार्रवाई करेगा।
इस दौरान उपाध्यक्ष पुलकित अग्रवाल, अमन काला, रूपेश नेगी, सुधांशु झा, पुनीत, प्रियांशु, शुभम सहित अन्य छात्र मौजूद रहे।