हलसी: हलसी में जनगणना कार्य के लिए प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को नियुक्ति पत्र मिला
गुरुवार अपराह्न 1 बजे हलसी प्रखंड कार्यालय के सभा भवन में जनगणना 2027 को लेकर प्रगणकों को एवं पर्यवेक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया गया. यहां BDO अर्पित आनंद के द्वारा 218 प्रगणकों एवं 36 पर्यवेक्षकों जनगणना कार्य को लेकर नियुक्ति पत्र,आईडी एवं एचएलभी का 10 पेज का सेट उपलब्ध कराया गया. BDO में सभी लोगों से इसमें भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है.